फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona havoc: Three aircraft arriving at Babatpur Airport canceled, passenger numbers drop

कोरोना का कहर : बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने वाले तीन विमान निरस्त, यात्रियों की संख्या में आई गिरावट

Sat, 14 Mar 2020 08:12 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 14 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Corona havoc: Three aircraft arriving at Babatpur Airport canceled, passenger numbers drop
बाबतपुर एयरपोर्ट

वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले तीन विमान की उड़ान निरस्त कर दी गई है। थाइ स्माईल, एयर एशिया और मलिंडो एयर ने अपनी उड़ाने निरस्त की है। विमान यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियों ने यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को बैंकॉक से वाराणसी आने वाला थाइ स्माईल एयरवेज का विमान डब्ल्यूई 355, कुआलालंपुर से वाराणसी आने वाला मलिंडो एयर का विमान ओडी 290, और एयर एशिया का विमान एफडी 108 को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 11 से 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता था लेकिन इस समय वाराणसी एयरपोर्ट से लगभग आठ से नौ हजार यात्री ही आवागमन कर रहे हैं आशंका जताई जा रही है कि कोरोना वायरस के फैलने से यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारी स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे रहे हैं। बस यही बताया जा रहा है कि ऑपरेशनल कारणों से विमानों को निरस्त किया गया है। सूत्रों की माने तो कुआलालंपुर और बैंकॉक से एयरलाइंस कंपनियों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते विमानन कंपनियां विमान निरस्त कर रहीं हैं।


विगत दस दिनों में वाराणसी एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या-
 
तारीख यात्री आए यात्री गए
4 मार्च 5195 4324
5 मार्च 5552 4781
6 मार्च 5490 4133
7 मार्च 6044 5236
8 मार्च 4939 4368
9 मार्च 5280 3989
10 मार्च 4028 3586
11 मार्च 4282 5349
12 मार्च 4108 5352
13 मार्च 4148 4823
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed