फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

रेलवे स्टेशन पर कोविड गाइड लाइन है साइड लाइन

Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
corona
फोटो
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कोविड गाइड लाइन है साइड लाइन
कोच के अंदर और प्लेटफार्मों पर बगैर मास्क के दिख रहे हैं यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। कोरोना संक्रमण का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं रेलवे स्टेशनों पर यात्री से लेकर कर्मचारी तक लापरवाह हो गए हैं। कोविड गाइडलाइन एक तरह से साइडलाइन हो चुकी है। ट्रेनों के अंदर बहुत से यात्री सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं और अधिकतर बिना मास्क के ही सफर कर रहे हैं। यही स्थिति यात्री हाल सहित प्लेटफार्मों पर भी देखने को मिल रही है। ट्रेन से उतरने के साथ ही यात्रियों का मास्क भी उतर जा रहा है। हालांकि ड्यूटीरत कर्मचारी फुल किट में नजर आ रहे हैं। कुछेक कर्मचारी ही बगैर मास्क के दिख रहे हैं। खानपान स्टालों पर भी स्टाफ बिना मास्क और सैनिटाइजनेशन के सामानों की बिक्री कर रहे हैं।

सोमवार को यात्री हाल में लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए दिखे। कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कई वेंडर यात्रियों के टोकने पर मास्क सही किए। यही हाल, मंडुवाडीह स्टेशन पर शाम के समय शिवगंगा एक्सप्रेस पकड़ने आए यात्रियों का रहा। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर टिकट चेकिंग स्टाफ के टोकने पर यात्रियों ने मास्क पहना लेकिन जैसे ही प्लेटफार्म और ट्रेन के अंदर बैठे तो सारे नियम कायदे भूल गए। नई दिल्ली से आने वाले यात्रियों की स्टेशन पर रोजाना एंटीजन से जांच हो रही है। यह अलग बात है कि अभी तक एक भी यात्रियों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि बिना मास्क के किसी को भी स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एनाउसमेंट से लेकर हर तरीके से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। खानपान स्टालों पर स्टाफ 24 घंटे मास्क के ही मिलेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक ने बताया कि मंडुवाडीह स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। यात्रियों को संक्रमण से बचाव संबंधी संदेश प्रसारित कराएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed