फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

सीएमओ आफिस तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, तीन लोग संक्रमित

Sat, 03 Oct 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को कोरोना की चपेट में जिला मलेरिया अधिकारी के साथ ही सीएमओ आफिस के तीन लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा पुलिस लाइन, डीएलडब्ल्यू, 39 जीटीसी समेत अलग-अलग जगहों से कुल 200 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीएचयू में भर्ती दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत होने के साथ ही अब तक मरने वालों का आंकड़ा 224 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को 3515 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली, जबकि अलग-अलग जगह से कुल 4070 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती सारनाथ निवासी 80 वर्षीय पुरुष, फूलपुर पिंडरा निवासी 79 वर्षीय महिला, पहाड़िया निवासी 44 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय मिर्जामुराद निवासी पुरुष की मौत हुई है, जबकि 150 लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं और आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नए मरीज मिलने के बाद अब तक 13794 लोगों में 11875 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 224 लोगों की मौत के साथ ही 1695 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले मरीज
शुक्रवार को गणपति अपार्टमेंट लंका, मानसरोवर, पुलिस लाइन, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, महेशपुर, ट्रैफिक पुलिस कर्मी के अलावा बड़ागांव ,रविंद्र पुरी, परशुरामपुर में एक महिला और चार पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि सारनाथ के घरहुपुर में 5 महिलाओं और एक पुरुष, बैंक ऑफ बड़ौदा जेतपुरा, पुलिस लाइन, इनकम टैक्स कॉलोनी, आरएमएस कॉलोनी रेलवे स्टेशन, जेडी नगर, मंडुआडीह, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, तरना बाजार शिवपुर में एक महिला, छह पुरुष, श्री नगर कॉलोनी, सिगरा, सिंधोरा बाजार, राजेंद्र विहार कॉलोनी, बरलाई, धूपचंडी, अमरा खैरा, में तीन लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed