{"_id":"5f4ab1ac8ebc3e3cf023d444","slug":"corona-city-news-vns544212311","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से फिर भागा कोरोना मरीज, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से फिर भागा कोरोना मरीज, हड़कंप
Sun, 30 Aug 2020 01:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से पिछले दिनों दो मरीजों के लापता होने और एक की मौत के बाद एक बार फिर प्रयागराज निवासी एक युवक के आइसोलेशन वार्ड से भाग जाने की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद युवक आइसोलेशन वार्ड से निकलकर चला गया। बीएचयू प्रशासन की सूचना पर पुलिस युवक की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
अगस्त महीने में ही 9 अगस्त को बिहार निवासी युवक के भागने, 22 अगस्त को डाफी निवासी युवक के आइसोलेशन वार्ड से भागने के बाद उसका शव मिला था। वहीं एक युवक के कूदकर जान देने की घटना के बाद एक बार फिर 28 अगस्त को प्रयागराज निवासी कोरोना मरीज युवक(22) के वार्ड से भागने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित मरीज शुक्रवार शाम सात बजे ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुआ था। उधर बीएचयू प्रशासन की ओर से पुलिस को भी सूचना दी गई है। अस्पताल के एमएस डॉ. एसके माथुर का कहना है कि घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएचयू अस्पताल से आए दिन कोरोना मरीजों के भागने के बाद बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना तो दे दी जाती है लेकिन इस मामले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही नही हो सकी है।