फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

शासन ने दी दो अधिकारियों को संक्रमण नियंत्रण की जिम्मेदारी

Wed, 12 Aug 2020 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर शासन की ओर से नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली की टीम भी बनारस में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा कर रही हैं। मंगलवार को मंत्रालय के एक सचिव ने बीएचयू कोविड हॉस्पिटल का दौरा कर व्यवस्थाओं की हकीकत भी जानी।
विज्ञापन

जिले में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है, उसको लेकर नियंत्रण पाना चुनौती बनती जा रही है। जिले में 21 मार्च को कोरोना का पहला केस मिलने के बाद अब धीरे-धीरे संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4876 हो गई है। इसके अलावा 88 मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर शासन की ओर से अधिक मरीज मिलने वाले वाराणसी , प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और बहराइच जिले में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी में शासन ने विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक ऋषिरेंद्र कुमार और विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग अमित कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों अधिकारी वाराणसी आ जाएंगे। इसके पहले मंगलवार को नई दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय से सचिव ने बीएचयू स्थित कोविड हॉस्पिटल का दौरा कर वहां मरीजों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से आये सचिव को जिले में कोरोना नियंत्रण की व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed