फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona case in Ghazipur and Chandauli: SDM and policeman positive

यूपी: कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद एसडीएम और पुलिसकर्मी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 25 Mar 2021 07:59 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/चंदौली Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Corona case in Ghazipur and Chandauli: SDM and policeman positive
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और चंदौली जनपद में दो ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गाजीपुर में एसडीएम तो वहीं चंदौली में एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। उधर, संक्रमित दोनों लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन


गाजीपुर के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि गत दिनों जखनिया तहसील के एसडीएम सूरज कुमार यादव का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल एसडीएम को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम घर में आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोई भी टीका उस बीमारी के संक्रमण की गंभीरता को कम करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि टीका लगवाने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं हो सकता। टीका संक्रमण से तो सुरक्षा देता है लेकिन अगर संक्रमण हो जाए तो यह गंभीर बीमार होने से बचाता है। ऐसे में सभी लोगों को समय आने पर वैक्सीन लगवाना चाहिए और टीकाकरण के बाद भी पूरी तरह एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली में टीका लगवा चुके पुलिसकर्मी की रिर्पोट पॉजिटिव

चंदौली जनपद में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी बृहस्पतिवार को एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव  मिली है। पुलिसकर्मी इस समय पीआरवी-112 में तैनात है। इससे पूर्व थाने में तैनाती के दौरान अलीनगर ब्लॉक पर आयोजित कैंप में पुलिसकर्मी ने 22 फरवरी 2021 को टीके की पहली डोज ली थी। वहीं जब वैक्सिन की दूसरी डोज लगवाने 22 मार्च को पहुंचे तो आशंका पर जांच कराया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि वह कोरोना संक्रमित हैं। पुलिसकर्मी ने कहा कि मुझे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed