फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert 19 covid patients found in two days in Varanasi

Corona Alert: वाराणसी में दो दिन में मिले 19 कोरोना मरीज, 81 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Wed, 05 Apr 2023 10:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दो दिन में 19 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय केस की संख्या 28 तक पहुंची गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Corona Alert 19 covid patients found in two days in Varanasi
कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को दस मरीजों के मिलने के बाद बुधवार को भी नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें पांच महिलाएं और लंका में 81 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिस तरह से संक्रमण का खतरा बढ़ा है। अब लोग सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्या होने पर खुद ही अस्पताल में बने जांच काउंटर पर लोग पहुंचकर टेस्ट करा रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जानकारी भी दी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.एसएस कन्नौजिया ने बताया कि बुधवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में तीन युवती, एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही लक्सा, ओंकालेश्वर और लोहता में भी नये मरीज मिले हैं। मार्च महीने से अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई है। इस समय होम आइसोलेशन में 28 सक्रिय केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब अस्पतालों के साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली और नोएडा से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed