कोरोनाः शारजाह से पहुंचे 154 यात्रियों में 8 की तबीयत बिगड़ी
शारजाह से बृहस्पतिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे 154 यात्रियों में से आठ की तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। जांच के बाद गंभीर दो यात्रियों को बीएचयू और दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, जबकि छह को एयरपोर्ट के पास ही बने कोरेंटाइन वार्ड में रखा गया।
वहीं 146 यात्रियों को 14 दिन तक घरों में ही रहने का निर्देश देकर भेज दिया गया। सभी के हाथ पर होम कोरेंटाइन की मुहर लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी और एयरपोर्ट कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा ने इसकी पुष्टि की।
कोरोना को लेकर एयरपोर्ट पर मेडिकल की टीम अलर्ट मोड में है। अंतरराष्ट्रीय विमान से आने वाले सभी यात्रियों की गहनता से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट बिल्डिंग पोर्टिको एरिया और पार्किंग में हर जगहों को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापनआरके वर्मा, कार्यवाहक निदेशक, एयरपोर्ट