{"_id":"61e3184d0428204af86d21cd","slug":"corona-520-patients-found-four-thousand-active-cases-varanasi-news-vns633773074","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 520 मरीज मिले, चार हजार एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 520 मरीज मिले, चार हजार एक्टिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को 520 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 4076 हो गई है। बीएचयू में तीन महिला चिकित्सकों समेत पांच डॉक्टरों को मिलाकर शहर में कुल 20 डॉक्टर, पंद्रह छात्र, दस व्यवसायी संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को 5097 मरीजों की रिपोर्ट मिली। संक्रमण दर 10.20 प्रतिशत रहा। 18 साल से कम उम्र के बच्चे, महिलाओं के साथ ही मिलिट्री हॉस्पिटल, बाबतपुर एयरपोर्ट, कैं ट रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर संक्रमित मिले हैं। चिकित्सकों की बात करें तो सबसे अधिक बीएचयू ट्रामा सेंटर के स्टेटिक बूथ पर पांच चिकित्सक मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक 4588 मरीजों में 512 स्वस्थ हो चुके हैं।
होम आइसोलेशन में 106 स्वस्थ,
जिले में शनिवार को सबसे अधिक 106 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। इस बीच शनिवार को दो नये मरीज भी भर्ती किए गए। इसके बाद कु ल भर्ती मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिले में अब भी अस्पतालों में 426 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में 106 स्वस्थ,
जिले में शनिवार को सबसे अधिक 106 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। इस बीच शनिवार को दो नये मरीज भी भर्ती किए गए। इसके बाद कु ल भर्ती मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिले में अब भी अस्पतालों में 426 बेड खाली हैं।
विज्ञापन