फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corngress workers pasted poster of mla pindra avdhesh singh are missing in varanasi up

यूपी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने की दीवार पर भाजपा विधायक का लगाया पोस्टर, लिखा गुमशुदा

Mon, 20 Jul 2020 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Corngress workers pasted poster of mla pindra avdhesh singh are missing in varanasi up
दीवार पर लगाया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ अवधेश सिंह का पोस्टर फुलपूर थाने की दीवार पर लगा हुआ है। जिसमें उनके गुमशुदा होने की जानकारी दी है। यह पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया है। 

विज्ञापन

जानकारी अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे थाने अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजीव राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता फूलपुर थाना पहुंचे। इस दौरान इंस्पेक्टर के न मिलने पर थाने की दीवार पर पोस्टर चस्पा कर चले गए।
विज्ञापन



इस बाबत इंस्पेक्टर ने किसी तरह की तहरीर मिलने से इनकार किया। इस बाबत विधायक डॉ अवधेश सिंह के प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि यह विरोधियों का षडयंत्र है। विधायक ने लगातार कोरोना काल में क्षेत्र में रहकर सैकड़ों कुंटल अनाज गरीबों में वितरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

साथ ही वकील, सफाईकर्मी और अन्य लोगों की भी मदद की। वह 29 जून को औराव में आयोजित कार्यक्रम में शरीक थे। लॉकडाउन और तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर की सलाह पर क्वारंटीन होने के कारण 10 दिनों से क्षेत्र में नही हैं।

तहरीर देने थाने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में श्रीप्रकाश सिंह, रामसनेही पांडेय, विघ्नेश्वरानंद उपाध्याय, विवेक सिंह रिंकू, उमाशंकर सिंह गुड्डू, डॉ नागेश उपाध्याय समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed