फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Copies reached the nodal centers, B.Sc.-B.Ed. exams will be held from tomorrow.

Varanasi News: नोडल केंद्रों पर पहुंची कॉपियां, कल से होंगी बीएससी-बीएड की परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Copies reached the nodal centers, B.Sc.-B.Ed. exams will be held from tomorrow.
काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 के बीए-बीएड और बीएससी-बीएड की सेमेस्टर परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए विवि की ओर से केंद्रों पर कॉपियां भेजवा दी गई हैं। वाराणसी समेत पांच जिलों में जो केंद्र बनवाए गए हैं वहां छात्र संख्या के हिसाब से परीक्षा वाले दिन ही पेपर मुहैया करवाया जाएगा। इधर परीक्षा खत्म होने के बाद संबंधित परीक्षा केंद्र से सभी कॉपियों को संकलन केंद्र में जमा कराया जाना है। यहीं से मूल्यांकन के लिए उसको विवि में लाया जाएगा। विवि में इन दिनों यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच बीए-बीएड और बीएससी-बीएड की परीक्षा भी 21 फरवरी से 30 मार्च तक होनी है। वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बीएससी-बीएड की तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 21 फरवरी से 14 मार्च तक सुबह 10 से 1 बजे तक होगी। 21 फरवरी से 30 मार्च तक बीए-बीएड के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का पेपर चलेगा। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे परीक्षा खत्म होती जाएगी, जिलेवार बने संकलन केंद्रों से सप्ताह भर की कॉपियों को विश्वविद्यालय में मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed