चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बिजली निगम ने उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मरों को ''''ओवरहीटिंग'''' से बचाने के उपाय किए हैं। निगम की ओर से अलग-अलग उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए वाटर कूलर लगाने की पहल की गई है।
एसडीओ नीरज बिंद ने बताया कि यह एक एहतियाती व्यवस्था है। गर्मियों में जहां एक ओर ऊर्जा की खपत से ट्रांसफार्मर गर्म हो जाते हैं, वहीं इससे कई बार गड़बड़ी भी हो जाती है। किसी भी संभावित समस्या का समाधान करने के लिए पहले से उपाय किए गए हैं। इसके तहत पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाकर ठंडी हवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रानीपुर, शंकुधारा, भदैनी, डीपीएच वाराणसी समेत अन्य उपकेंद्रों पर कूलर लगाए गए हैं। कूलिंग के लिए इसमें बर्फ की सिल्लियां भी डाली जा रही हैं।

तेज धूप के कारण भदैनी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्म को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर । अमर

तेज धूप के कारण भदैनी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्म को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर । अमर