{"_id":"62f3ae89f911e43be41b850c","slug":"controversial-posters-for-nitish-kumar-in-varanasi-by-bharatiya-janata-yuva-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन पेंदी का लोटा: वाराणसी में लगे नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर, धोखेबाज का टैग भी दे डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन पेंदी का लोटा: वाराणसी में लगे नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर, धोखेबाज का टैग भी दे डाला
Wed, 10 Aug 2022 06:41 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:41 PM IST
सार
नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ली। जिसके बाद से वाराणसी में रोष देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर चिपकाए। पोस्टर में नीतीश कुमार को धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा लिखा हुआ था।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा से जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) का गठबंधन तोड़ नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार बनाई है। बुधवार को सपथ ग्रहण समारोह के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का विरोध कर दिया। इसी क्रम में भेलूपुर क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर चिपकाए। पोस्टर में नीतीश कुमार को धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा लिखा हुआ था।
अमन सोनकर ने कहा कि बिहार में राष्ट्रवादी सोच की सरकार चल रही थी। भाजपा के नेतृत्व में गुंडाराज और अराजकता को खत्म किया जा रहा था। यह सब नीतीश कुमार को रास नहीं आया। इसलिए वहां चोर-चोर मौसेरे भाई हो गए। उन्होंने जंगलराज चलाने वाले राजद के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसलिए हम लोग नीतीश कुमार के विरोध में शहर में पोस्टर लगा रहे हैं। साथ ही कहा कि हम अपने पोस्टर के माध्यम से यह दिखाना चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार कितने बड़े धोखेबाज और स्वार्थी हैं। उनका कोई चरित्र नहीं है और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए कभी भी किसी भी दल के साथ दोस्ती कर लेते हैं। वह अराजकतत्वों के साथ भी हाथ मिलाने से परहेज नहीं करते हैं। नीतीश कुमार ने अपने फायदे के लिए जो मनमाना निर्णय लिया है, आने वाले दिनों में उसका खामियाजा बिहार की जनता को भुगतना पड़ेगा।