फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction work of Kashi Vishishwanath Dham Corridor will be laid from January 15

15 जनवरी से शुरू हो जाएगा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण कार्य

Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Kashi Vishishwanath Dham Corridor will be laid from January 15
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का काम 15 जनवरी से शुरू हो जाएगा और खरमास समाप्ति के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम आकार लेना शुरू करेगा। कार्यदायी संस्था का नाम तय होने के बाद अधिकारियों की सक्रियता भी तेज हो गई है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट 18 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। दिसंबर के अंत में सीएम ने कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान समय से काम शुरू कराने का निर्देश भी दिया था। काशी विश्वनाथ मंदिर से मणिकर्णिका और ललिता घाट के बीच एक किलोमीटर लंबे और 70 फीट चौड़े धाम का खाका जल्द ही जमीन पर उतरेगा।
विज्ञापन


21 दिसंबर को धाम के लिए खोले गए टेंडर में गुजरात की कंपनी पीएसपी इंफ्रास्ट्रक्टचर को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने 339 करोड़ रुपये का टेंडर भरा है। हालांकि शासन की ओर से काशी विश्वनाथ धाम के लिए 320 करोड़ के डीपीआर को मंजूरी दी गई थी। स्वीकृत टेंडर में यह धनराशि बढ़कर 339 करोड़ हो गई। अभी तक कंपनी को वर्क आर्डर भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Construction work of Kashi Vishishwanath Dham Corridor will be laid from January 15
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या झेल रही काशी में काशी विश्वनाथ धाम पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 60 और 40 के अनुपात में धाम क्षेत्र को तैयार किया जा रहा है।

इसमें 60 फीसदी निर्माण और 40 फीसदी वन क्षेत्र होगा। इसमें रुद्राक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे, जो इस क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा धाम क्षेत्र में सीवेज के ट्रीटमेंट के लिए 25 एमएलडी का एसटीपी भी बनाया जाएगा। जलासेन घाट स्थित सीवेज सिस्टम को अंडरग्राउंड करके धाम क्षेत्र की नालियों से जोड़ा जाएगा।

नियुक्त हुए कंसल्टेंट

विश्वनाथ धाम के निर्माण की निगरानी के लिए कई तकनीकी कंसल्टेंट नियुक्त किए गए हैं। विशेषज्ञों की टीम में प्रोजेक्ट डिजाइनर, सीनियर आर्किटेक्ट, लैंड स्केप डिजाइन एक्सपर्ट, पर्यावरण, यातायात, जीओ टेक्निकल विशेषज्ञ के अलावा इलेक्ट्रिकल और वित्त विशेषज्ञ हैं।

Construction work of Kashi Vishishwanath Dham Corridor will be laid from January 15
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala

ललिता घाट की बढ़ेगी भव्यता

जलासेन और ललिता घाट के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच पर वर्ष भर विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसके अलावा कॉरिडोर क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामूहिक गतिविधियों के लिए मल्टीपरपज हाल भी तैयार किए जाएंगे।

वाराणसी गैलरी होगी आकर्षण का केंद्र

काशी विश्वनाथ धाम में वाराणसी गैलरी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें भारत की आध्यात्मिकता को दर्शाने वाली गैलरी का निर्माण किया जाएगा।

म्यूजियम में संजोएंगे काशी की धरोहरें

काशी की धरोहरों को संजोने के लिए काशी विश्वनाथ धाम में सिटी म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें काशी की धरोहरों की ऐतिहासिक तस्वीरें और पेंटिंग को श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed