फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction process for the multipurpose indoor hall at Lalpur Stadium begins.

Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर हॉल निर्माण प्रक्रिया शुरू

Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Construction process for the multipurpose indoor hall at Lalpur Stadium begins.
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिलर निर्माण के लिए मिट्टी की क्षमता जांच के लिए लैब भेजी जा चुकी है। इसके बाद सर्वे टीम ने निर्माण के लिए पिलर निर्माण उसकी डिजाइन पर काम शुरू कर दिया। इंडोर हॉल बन जाने के बाद यहां मार्शल आर्ट के अलावा कबड्डी, हैंडबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, जूडो, कराटे आदि स्पर्धाओं का आयोजन कराया जा सकेगा। इंडोर हॉल हॉकी मैदान के दाहिनी ओर बनेगा। प्रस्तावित इंडोर हॉल आगामी खेल जरूरतों और खेल सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनेगा। इसमें दो हजार दर्शकों को बैठने की क्षमता वाला स्टैंड भी बनेगा। सिगरा स्टेडियम में पहले इंडोर हॉल था, इसके टूटने के बाद जिले में इंडोर खेल बंद हो गए। सात साल बाद इसकी कवायद शुरू हुई है। सर्वे के बाद डिजाइन पर काम शुरू हो गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि मल्टीपरपज इंडोर हॉल का निर्माण 50 गुणा 20 स्क्वायर फीट में किया जाएगा। फिलहाल लालपुर स्टेडियम में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ, एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट और फुटबॉल मैदान है। लालपुर स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स के दो हॉस्टल हैं, इसमें 90 खिलाड़ी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed