Signature Bridge Varanasi: अगले महीने शुरू होगा सिग्नेचर ब्रिज का काम, पीएम रखेंगे आधारशिला; जानें खास
Varanasi News: वाराणसी में राजघाट पुल के बगल में सिग्नेचर ब्रिज को बनाया जाएगा। कंपनी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस ब्रिज को बनने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। इससे कारोबार को काफी बढ़ावा भी मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: गंगा नदी पर मालवीय पुल के पास बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का काम अगले महीने फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसकी डिजाइन फाइनल होने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से पुल बनाने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी का चयन भी हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ब्रिज की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम नगर निगम के नए सदन की आधारशिला भी रख सकते हैं।
सिग्नेचर ब्रिज को करीब तीन साल में पुल के बनकर तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। मालवीय पुल के 50 मीटर दूर उसके समानांतर, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस रेल–रोड ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सभी कार्यों की निगरानी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से नियुक्त टीम करेगी। इसी साल 8 नवंबर को काशी दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों के साथ मालवीय पुल के पास बनने वाले इस ब्रिज के लिए जगह का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज को देश का सबसे बड़ा ब्रिज बताया था। अब ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
चार लेन का रेलवे ट्रैक, छह लेन की होगी सड़क
2600 करोड़ की लागत से 1074 मीटर लंबे इस सिग्नेचर ब्रिज में नीचे की ओर 4 लेन का रेलवे ट्रैक और ऊपरी हिस्से में 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी। ब्रिज निर्माण के लिए नई तकनीक से गंगा के बीच 8 पिलर खड़े किए जाएंगे। इसके साथ ही वाराणसी रेलवे स्टेशन और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को जोड़ने के लिए नया ट्रैक भी बनाया जाएगा।
सिग्नेचर ब्रिज बनाने की दिशा में अगले महीने काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है। निर्माण से संबंधित सभी जरूरी औपचारिकताएं अंतिम दौर में चल रही हैं। कंपनी के चयन सहित अन्य सभी प्रक्रियाएं रेल मंत्रालय के नियमानुसार पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - बीके यादव, एडीआरएम, उत्तर रेलवे