फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction of Multi Model Logistics Park will start from July in Varanasi

मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क: 6 किमी रेलवे लाइन बिछेगी, बांग्लादेश से जुड़ जाएगी काशी; यहां देखें प्लान

Thu, 27 Jun 2024 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

Varanasi News: आईडब्ल्यूएआई चेयरमैन एके मिश्रा ने कहा कि लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में हमने बहुत विकास किया। वाराणसी को विकास केंद्र बनाने के लिए सभी के सुझाव भी आमंत्रित हैं। वाराणसी-हल्दिया के बीच जल्द ही कार्गो को चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Construction of Multi Model Logistics Park will start from July in Varanasi
बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर (राल्हूपुर) में बनने वाला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के बाउंड्रीवाल निर्माण का काम जुलाई से शुरू हो जाएगा। गुरुवार को आईडब्ल्यूएआई चेयरमैन एके मिश्रा, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, डीएम एस. राजलिंगम ने उद्यमियों व रेलवे व अन्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद रामनगर में जमीन का निरीक्षण किया। इसे विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई और सुझाव मांगे गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बनने के बाद इसे पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। ऐसे में इंडस्ट्री क्या सुविधाएं चाहता है और कंपनियों की क्या शर्तें होंगी। इन सभी मुद्दों पर भी बैठक में बात हुई। भारत सरकार की कंपनियों का भी विजिट गुरुवार को कराया गया। बाउंड्रीवाल निर्माण के बाद आगे मांग के हिसाब से इसे विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल की व्यापारिक गतिविधियों को देश के बड़े शहरों और विदेशी बाजार से जोड़ने के लिए बनारस में प्रदेश का पहला लॉजिस्टिक हब अगले महीने से बनना शुरू हो जाएगा। यहां एक्सपोर्ट जोन के साथ ही पैकेजिंग इंस्टीट्यूट आदि विकसित किया जाएगा। 

कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि गंगा और हाइवे पर के किनारे होने से जल और सड़क मार्ग तो विकसित है ही रेलवे लाइन बिछाने की भी तैयारी हो गई है। करीब छह किलोमीटर लाइन यहां तक आएगी इससे यह रेलवे लाइन से भी जुड़ जाएगा। जल परिवहन के जरिये आसानी से माल बांग्लादेश सहित अन्य देशों तक भेजा जा सकेगा। 

वहीं सड़क और रेल लाइन मार्ग से मजबूत कनेक्टिविटी से देश के बड़े शहरों तक कम लागत में आसानी से माल भेजा जा सकेगा। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। अब यहां वेयर हाउस बनाए जाने हैं, इसीलिए उद्यमियों, शेयर होल्डर की बैठक कर सुझाव लिए गए और उनका विजिट कराया गया। ताकि वे अपनी जरूरत समझ सकें और उसके हिसाब से आगे पार्क का निर्माण भी किया जा सके।

पड़ोसी जिलों में बढ़ाई गई एयर कनेक्टिविटी

Construction of Multi Model Logistics Park will start from July in Varanasi
बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर ने बताया कि पड़ोसी जनपदों में एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ाई गई है। जिसमें चित्रकूट, आजमगढ़ में नए एयरपोर्ट चालू किए गए हैं व जल्द ही सोनभद्र में भी हवाई यातायात सुविधा शुरू होने वाली है। 

सीपेट संस्थान, निफ्ट कैम्पस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, कार्पेट टेक्नोलॉजी पार्क को बनाया गया है। रोपवे भी लगभग तैयार हो रहा है। कृषि निर्यात जो 2020-21 में चार टन से शुरू किया गया था वो चार वर्षों के अंदर बढ़कर 734 टन तक हो चुका है।

प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप वाराणसी को रोड, रेलवे तथा जलमार्ग से जोड़ा गया है। मालगाड़ियों की गति भी बढ़ाई है। लॉजिस्टिक हब में यहां श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई से बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। आम सहमति के लिए बैठक और विजिट का काम पूरा हो गया। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed