{"_id":"642d7b29b5d95ace950c8b36","slug":"construction-of-gallery-hostel-at-stadium-from-next-week-varanasi-news-c-20-vns1013-139861-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और छात्रावास का निर्माण अगले सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और छात्रावास का निर्माण अगले सप्ताह से
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और छात्रावास का निर्माण अगले सप्ताह से
12 करोड़ रुपये की लागत से दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 200 बेड के छात्रावास और हॉकी कोर्ट के तीन तरफ दर्शक दीर्घा का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू होगा। निर्माण एजेंसी को ठेका मिल चुका है। छात्रावास के लिए निविदा प्रकिया पूरी हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम के अधिशासी अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 12 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम में 200 बेड (100 महिला और 100 पुरुष) के छात्रावास और दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। दर्शक दीर्घा के लिए एक ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। जबकि छात्रावास के लिए जारी निविदा की अंतिम तारीख बुधवार को खत्म हुई। बृहस्पतिवार को निविदा खुलने के बाद अगले सप्ताह से निर्माण शुरू हो जाएगा। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एस्ट्रोटर्फ का भी होगा निर्माण
लालपुर स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और छात्रावास के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से दो करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ के पुनर्निर्माण की योजना है। नीले रंग के एस्ट्रोटर्फ के लिए जर्मनी से सामग्री मंगाई गई है।