फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction of 20 roads will be completed soon, Rs 11.06 crore received

Varanasi News: 20 मागों का निमाण जल्द होगा पूरा, 11.06 करोड़ मिले

Tue, 13 Dec 2022 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Construction of 20 roads will be completed soon, Rs 11.06 crore received
बलिया। जनपद में बन रहे 20 मार्गों का निर्माण पूरा करने के लिए शासन की ओर से शेष धनराशि (11.06 करोड़) जारी कर दी गई है। इससे इन मार्गों का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। धनराशि की कमी से इन मार्गों का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा था। कार्यदायी संस्था की ओर से दूसरी किस्त की मांग की गई थी। राज्य सड़क निधि से शासन की ओर से वर्ष 2020 और 2021 में इन 20 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। शासन से मिली शुरुआती धनराशि का उपयोग पूरा कर लिया गया था। किसी सड़क का आधा निर्माण हुआ था तो किसी की अभी मात्र शुरुआत हुई थी। आधे-अधूरे निर्माण से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कार्यदायी संस्था की ओर से अगली किस्त के शासन से मांग की गई थी। शासन से इसे स्वीकृति दे दी गई है। धनराशि मिलने के बाद कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्माण खंड के एक्सईएन देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन से अगली किस्त जारी हुई है। निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। रामबालक बाबा सेतु से दीयरांचल के गांवों को जोड़ते हुए दुमाईगढ़ घाट तक जाने वाली 11 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 8.80 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई थी। प्रति किमी जीएसटी सहित 80 लाख रुपये की लागत से तीन मीटर चौड़ी सीसी ढलाई कर सड़क का निर्माण करना है। पहली किस्त में 10 प्रतिशत धन लोक निर्माण विभाग को दिया गया था। ऐसे में रामबालक बाबा पुल से कुछ दूरी के बाद मानगढ़ जाने वाली सड़क मार्ग पर विभाग ने सीसी ढलाई का कार्य शुरू किया है। 2700 मीटर सीसी ढलाई होने के बाद धनाभाव के कार्य निर्माण कार्य ठप हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन से धन की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed