फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction of 10-storey integrated divisional office will start soon in Varanasi

Varanasi: एक स्थान पर होंगे 59 विभागों के कार्यालय, 10 मंजिला एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द होगा शुरू

Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 10 मंजिला एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए वीडीए की ओर से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 

विज्ञापन
Construction of 10-storey integrated divisional office will start soon in Varanasi
प्रस्तावित डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 मंजिला एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। 59 विभागों के कार्यालय एक स्थान पर होंगे। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद वीडीए की ओर से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। इस महीने वीडीए की बोर्ड बैठक में इसकी रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन


वीडीए के अधिकारियों के अनुसार इसका स्वरूप मंदिर के रूप में होगा। कॉरपोरेट कार्यालय की तर्ज पर 10-10 मंजिल के दो टॉवर में मंडल स्तर के सभी कार्यालय होंगे। इसके लिए 13 विभागों के साथ बैठक की थी। इसमें मंडल स्तर के 59 कार्यालयों को एक ही बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिन विभागों का अपनी जमीन पर कार्यालय अवस्थित है, उन जमीनों को बेचकर पैसा शासन को भेजा जाएगा। इस कार्यालय का निर्माण दो बेसमेंट के साथ में कुल 10 मंजिला ट्विन टावर भवन के रूप में होगा। नया कोर्ट बिल्डिंग चार मंजिला, अधिवक्ता चैंबर में एक अतिरिक्त तल के साथ निर्मित कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: औद्योगिक आस्थान चांदपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग, ट्रक जला; नगर निगम पर जताई नाराजगी

ट्विन टावर में कॉन्फ्रेंस हॉल, सभी फ्लोर पर एक कॉमन मीटिंग रूम, अत्याधुनिक स्टोर रूम एवं एक बैंक तथा इसके अलावा जिम, कैफेटेरिया और समुचित पार्किंग की व्यवस्था होगी। इससे एक ही जगह पर सभी लोगों का काम आसानी से हो जाएगा। सरकारी कार्यालयों के साथ ही भवन में कुछ आवश्यक व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह होगी। माना जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक और आइकॉनिक बिल्डिंग होगी। इस ग्रीन बिल्डिंग में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का पालन किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनाई जाएगी।

क्या बोले अधिकारी
एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तय होगी। इसमें 59 मंडलीय कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। -पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष वीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed