{"_id":"5edcec9e8ebc3e902c2097a6","slug":"constable-jailed-in-varanasi-on-charges-of-cow-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में गो तस्करी के आरोप में बर्खास्त सिपाही गया जेल, एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में गो तस्करी के आरोप में बर्खास्त सिपाही गया जेल, एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम
Sun, 07 Jun 2020 07:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
आरोपित सिपाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो तस्करी में वांछित बर्खास्त सिपाही सुशील मिश्रा को रविवार को वाराणसी की मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने सुशील को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 28 सितंबर 2018 को मिर्जामुराद थाने की जीप के चालक आफाक हैदर अली और पशु तस्कर की बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।
विज्ञापन
वायरल क्लिप में पैसे के लेनदेन की बात कर मवेशियों से भरे वाहन पास कराने की बात की गई थी। इसे लेकर मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कर चालक आफाक हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके साथ ही तत्कालीन इंस्पेक्टर मिर्जामुराद विश्वजीत प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान बर्खास्त सिपाही सुशील मिश्रा का नाम प्रकाश में आया था। 18 नवंबर 2019 को सुशील के ऊपर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर मिर्जामुराद सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शनिवार को प्रयागराज की एसटीएफ के अतुल कुमार व केशवचंद्र और खजुरी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार साहू की टीम ने सुशील मिश्रा को उसके गांव से गिरफ्तार किया। लॉकडाउन में वह अपने घर में ही छुप कर रह रहा था। रविवार को उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन