{"_id":"5e807d028ebc3e77496f068e","slug":"constable-eat-poison-for-after-girlfriend-reject-to-meet-him-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एक तरफा प्यार में हारा सिपाही, प्रेमिका ने मिलने से किया मना तो खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एक तरफा प्यार में हारा सिपाही, प्रेमिका ने मिलने से किया मना तो खाया जहर
Sun, 29 Mar 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में तैनात एक सिपाही ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के महाराजगं का रहने वाला धर्मेंद्र (26) तीसरी पाली में ड्यूटी के दौरान ज्ञानवापी परिसर के नीलकंठ प्वाइंट पर तैनात है। रविवार सुबह अपने घर से आकर लक्सा थाना क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी के पार्क में जाकर जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
लक्सा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेश राय तुरंत सिपाहियों के साथ नजदीकी अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडलीय अस्पताल ले गए और एडमिट कराया। फिलहाल सिपाही की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र 2019 बैच का सिपाही है। उसी बैच की महिला सिपाही और बड़े भाई की साली से उसका एक तरफा प्रेम था। आज ड्यूटी समाप्त होने के बाद आदमपुर थाने में तैनात महिला सिपाही से मिलने गया था, मिलने से इंकार करने के बाद मायूस धर्मेंद्र ने श्रीनगर कॉलोनी के पार्क में जाकर जहर खा लिया।