Varanasi: सिटी स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर सिपाही की मौत, बलिया में थे तैनात
बलिया में कांस्टेबल के पद पर तैनात वंशराज पटेल (50) गुरुवार को लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गए थे। शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर घायल कांस्टेबल वंशराम पटेल (50) की शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में मौत हो गई। बलिया में कांस्टेबल के पद पर तैनात वंशराज पटेल गुरुवार को ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। जीआरपी ने घायल सिपाही को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था।
चिकित्सकों के अनुसार शरीर से अधिक खून बहने के कारण सिपाही ने दम तोड़ दिया। इधर, मौत की सूचना मिलते ही चोलापुर के नवापुरा निवासी वंशराज के परिजन पहुंचे और शव देखते ही बेसुध हो गए। जीआरपी के अनुसार वंशराज पटेल तामिला कराने के लिए बलिया से आए थे। सिटी स्टेशन पर अपनी बाइक खड़ी कर बलिया गए थे।
लिच्छवी एक्सप्रेस से वापस आते समय सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन से गिर गए। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने वंशराज पटेल की तलाशी ली तो उनके जेब से उत्तर प्रदेश पुलिस का आईकार्ड मिला। जिसके बाद जीआरपी में उनके परिजनों को सूचित करने के साथ ही इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। मृत सिपाही को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
स्टंट करने में बाइक सवार को मारी टक्कर
जक्खिनी बाजार में शुक्रवार शाम स्टंट के दौरान बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का हाथ फ्रैक्चर हो गया। टक्कर के पास स्टंट करने वाला भाग निकला। चुनार निवासी आदित्य तिवारी राजातालाब से होकर अपने काम पर जा रहे थे। इस बीच सामने स्टंट दिखा रहे बाइक सवार ने आदित्य तिवारी की बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक की टक्कर से महिला कांवरिया घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर स्थित किसान सब्जी मंडी के सामने शुक्रवार सुबह कांवरिया सुरक्षित लेन पर बाइक की टक्कर से महिला कांवरिया घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भेलूपुर की रहने वाली सरोजा देवी (50 वर्ष) प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर जा रही थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए बाइक सवार भाग निकला।