फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable arrested for taking bribe to get grant to victim in Azamgarh

आजमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता को अनुदान दिलाने के लिए घूस लेते सिपाही गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 12:43 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Sat, 27 Mar 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Constable arrested for taking bribe to get grant to victim in Azamgarh
सिपाही को गिरफ्तार कर ले जाती एंटी करप्शन टीम।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही को एंटी करप्शन की टीम ने कुंवर सिंह उद्यान से 20 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म पीड़िता को मिलने वाले अनुदान को दिलाने के लिए घूस ले रहा था।

विज्ञापन


 जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका दुष्कर्म की शिकार हुई थी। दुष्कर्म के प्रकरण में मिलने वाले शासकीय अनुदान के लिए उसकी फाइल लगी थी। पीड़ित पक्ष अनुदान के लिए एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी फाइल आगे नहीं बढ़ रही थी। इस दौरान एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही दिलीप कुमार भारती ने अनुदान दिलाने के नाम पर परिजनों से 20 हजार रुपये की मांग की। इससे नाराज परिजनों ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर शाखा में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शनिवार को आरोपी सिपाही ने जैसे ही एसपी कार्यालय के सामने स्थित कुंवर सिंह उद्यान में पीड़ित से 20 हजार रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी सिपाही को लेकर शहर कोतवाली गई है, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत लेते हुए एसपी कार्यालय के सिपाही की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed