फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Connection is there, but connection holder is missing, Rs 200 crore lost

Varanasi News: कनेक्शन है, पर कनेक्शन धारक नदारद, 200 करोड़ की चपत

Sat, 03 Feb 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Connection is there, but connection holder is missing, Rs 200 crore lost
घोस्ट कंज्यूमरों ने बिजली निगम को करारी चपत लगाई है। 200 करोड़ की बिजली चटकर जिले के करीब 50 हजार कनेक्शन धारक अदृश्य हो गए हैं। उनके नाम पर कनेक्शन तो चल रहे हैं, लेकिन मौके पर उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। अब ऐसे उपभोक्ताओं की तलाश में बिजली निगम के अभियंता हवा में तीर मार रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अभियंताओं ने जांच की तो बिजली चोरी के 6795 मामले सामने आए। इनके पास 58 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था। दबाव बढ़ा तो करीब 3200 बकायेदारों ने ओटीएस के तहत 30 करोड़ रुपये जमा कर दिए, लेकिन बिजली निगम आधा बकाया फिर भी नहीं वसूल पाया। अभियंताओं ने मौके पर जाकर देखा तो कई कनेक्शन ऐसे उपभोक्ताओं के नाम पर मिले, जो मौके पर थे ही नहीं। इन्हें विभाग की भाषा में घोस्ट कंज्यूमर नाम दिया गया है। ये ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने मकान बदला या कहीं और शिफ्ट हुए तो बिजली कनेक्शन का पीडी नहीं कराया। उनके नाम कनेक्शन चलता रहा और बिल आता रहा। अब बिजली निगम उनकी पीडी (कनेक्शन विच्छेद) कराने में जुटा है। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा के मुताबिक घोस्ट कंज्यूमरों के पास भारी बिल बकाया है। ऐसे कनेक्शनों का पीडी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

94781 नेवर पेड उपभोक्ता
बिजली निगम की जांच में जिले में 94781 ऐसे उपभोक्ता मिले, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली बिल जमा ही नहीं किया। इनमें 9288 उपभोक्ता नगर क्षेत्र के हैं। यह आंकड़ा देखकर अभियंताओं के कान खड़े हो गए। अभियंताओं ने मौके पर जाकर स्थिति देखी तो घोस्ट कंज्यूमरों का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चलेगा बिजली काटने का अभियान
बिजली निगम बकाए की वसूली के लिए सोमवार से बिजली काटने का अभियान चलाएगा। इसमें 10 हजार से बड़े बकाएदारों को निशाने पर रखा गया है। सर्किल कार्यालयों से सूची भेजे जाने के बाद उपकेंद्रों ने बकायेदारों को लाल नोटिस देना शुरू कर दिया है। पांच सौ लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। इसमें बिजली चोरी वाले मामलों पर ज्यादा फोकस रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed