फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress workers not for sale and not bow down says Ajay Rai vows to fight against oppressive regime

UP: कांग्रेस का कार्यकर्ता बिकने-झुकने वाला नहीं है, अजय राय बोले- दमनकारी सत्ता से लड़ेंगे; किया आह्वान

Sun, 08 Feb 2026 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 09:30 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के वरुणा नदी के किनारे शास्त्री घाट पर हुए संविधान संवाद सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। सुप्रिया श्रीनेत्र ने युवाओं से खास अपील की।

विज्ञापन
Congress workers not for sale and not bow down says Ajay Rai vows to fight against oppressive regime
मंत्र पर कांग्रेस नेताओं ने किया आह्वान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: भाजपा सरकार में लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। लोगों से मत का अधिकार छीना जा रहा। आज यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि किसका वोट सुरक्षित है और किसका नहीं क्योंकि, चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता खो चुका है। 

विज्ञापन


यह आरोप रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने रविवार को वरुणा नदी के किनारे शास्त्री घाट पर आयोजित संविधान संवाद सम्मेलन में कहीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद में जनता और देश की आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने न देना वर्तमान सत्ता के तानाशाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संविधान को लगातार तार तार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी तंज भी किया

कथित विकास के नाम पर पहले मंदिर, मूर्ति फिर घाट को तोड़ा गया। 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी ने बेईमानी से जीता। क्योंकि चुनाव आयोग निष्पक्ष होता तो बनारस की जनता के आशानुरूप परिणाम होता। हम काशीवासी मोदी और उनके मित्रों को काशी को लूटने का अवसर नहीं देंगे। क्योंकि कांग्रेस के लोग लोकतंत्र और संविधान के लिए न बिकेंगे और न झुकेंगे।

मीडिया और पब्लिसिटी विभाग अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के स्वाभिमान और सम्मान का सौदा वर्तमान अमेरिका के साथ ट्रेड डील के नाम पर किया गया है। दरअसल ये ट्रेड नहीं थ्रेट डील है। 

सोशल और डिजिटल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत्र ने युवाओं से अपील की कि आप विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में अपनी शक्ति बांटों और राज करो वाली भाजपा की सत्ता को हटाने में लगाएं। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि एक-एक साथी अपने-अपने क्षेत्र में बूथ से लेकर जिले स्तर तक संगठन को मजबूत बनाए।

युवाओं से की अपील

प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण ने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक जनता के हित में हमारे नेता राहुल गांधी से लेकर आम व्यक्ति को जुल्म और अन्याय के खिलाफ बोलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे कठिन समय में कांग्रेस के सभी सिपाहियों को सिर पर कफन बांधकर लड़ना है। मुरादाबाद के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को हमारे पुरखों ने अपने संघर्ष और कुर्बानी देकर इसे बनाया है। 

विधायक बिरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संविधान संवाद सम्मेलन के द्वारा जनता के लिए लोकतंत्र को बचाने की निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, सुशील पासी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सरला अरहरी, डाॅ. प्रमोद पांडेय, दुर्गा गुप्ता, विशाल सिंह, ऋषभ पांडेय ने भी अपनी बात रखी। संचालन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, भगवती चौधरी, राघवेंद्र सिंह, मनीष हिंदवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed