फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress worker gives accommodation for Priyanka Gandhi in Varanasi:

वाराणसी: प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दिया आवास, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के हैं रिश्तेदार

Sat, 04 Jul 2020 03:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 04 Jul 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Congress worker gives accommodation for Priyanka Gandhi in Varanasi:
मकान पर लगी नेम प्लेट दिखाते पुनीत - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नई दिल्ली के लुटियंस जाने के 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। उन्हें एक अगस्त, 2020 तक बंगला खाली करने की मोहलत दी गई है। हाउसिंग और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस बाबत प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है। इस पर कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन


वाराणसी के कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी को अपना नया आवास देने की पेशकश की है। फिलहाल मकान पर प्रियंका गांधी के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। एक दो दिन में नोटरी भी कर दी जाएगी। हालांकि, अभी तक इस मामले में प्रियंका गांधी की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, वाराणसी के खोजवा के जीवधीपुर इलाके में रहने वाले पुनीत मिश्रा ने अपने दो मंजिला मकान को प्रियंका गांधी को देने की बात कही है। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने घर के बाहर हाउस ऑफ  प्रियंका गांधी का नेम प्लेट भी लगा दिया है। पुनीत मिश्रा पुराने कांग्रेसी नेता हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहले से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत ने हाल ही में अपना दो मंजिला मकान बनवाकर तैयार करवाया है। पुनीत का कहना है कि जिस तरह से प्रियंका को उनके सरकारी बंगले से अचानक से बाहर करने की बात केंद्र सरकार ने की है, वह राजनीति से प्रेरित है। उनके लिए बंगले की तलाश भले की जा रही हो लेकिन उनके प्रशंसक और समर्थक होने के कारण वह उन्हें अपना घर देने के लिए तैयार हैं। पुनीत भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के रिश्तेदार भी हैं।  

 

Congress worker gives accommodation for Priyanka Gandhi in Varanasi:
मकान के सामने खड़े पुनीत - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के हिसाब से तैयार किया मकान

पुनीत ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर भी प्रियंका गांधी के नाम की नेम प्लेट लगा दी है।  मकान को उन्होंने उस हिसाब से तैयार भी करवा दिया है। घर के अंदर प्रवेश के साथ ही एक ऑफिस तैयार करवाया गया है। इसमें राजीव गांधी और महात्मा गांधी की तस्वीर लगवा दी गई है। 
 

अंदर एक बड़ा सा हॉल है जिसमें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बचपन की तस्वीरें लगाने की तैयारी चल रही है। नीचे के फ्लोर पर एक वेटिंग रूम भी मौजूद है जबकि ऊपर वाले फ्लोर पर दो बेडरूम हैं। एक मास्टर बेडरूम और एक दूसरा बेडरूम है जो प्रियंका के परिवार के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री के भाई की पुत्रवधू अमृता पांडेय ने भी प्रियंका को आवास देने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed