वाराणसी: प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दिया आवास, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के हैं रिश्तेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नई दिल्ली के लुटियंस जाने के 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। उन्हें एक अगस्त, 2020 तक बंगला खाली करने की मोहलत दी गई है। हाउसिंग और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस बाबत प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है। इस पर कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
वाराणसी के कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी को अपना नया आवास देने की पेशकश की है। फिलहाल मकान पर प्रियंका गांधी के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। एक दो दिन में नोटरी भी कर दी जाएगी। हालांकि, अभी तक इस मामले में प्रियंका गांधी की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
दरअसल, वाराणसी के खोजवा के जीवधीपुर इलाके में रहने वाले पुनीत मिश्रा ने अपने दो मंजिला मकान को प्रियंका गांधी को देने की बात कही है। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने घर के बाहर हाउस ऑफ प्रियंका गांधी का नेम प्लेट भी लगा दिया है। पुनीत मिश्रा पुराने कांग्रेसी नेता हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहले से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।
पुनीत ने हाल ही में अपना दो मंजिला मकान बनवाकर तैयार करवाया है। पुनीत का कहना है कि जिस तरह से प्रियंका को उनके सरकारी बंगले से अचानक से बाहर करने की बात केंद्र सरकार ने की है, वह राजनीति से प्रेरित है। उनके लिए बंगले की तलाश भले की जा रही हो लेकिन उनके प्रशंसक और समर्थक होने के कारण वह उन्हें अपना घर देने के लिए तैयार हैं। पुनीत भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के रिश्तेदार भी हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के हिसाब से तैयार किया मकान
पुनीत ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर भी प्रियंका गांधी के नाम की नेम प्लेट लगा दी है। मकान को उन्होंने उस हिसाब से तैयार भी करवा दिया है। घर के अंदर प्रवेश के साथ ही एक ऑफिस तैयार करवाया गया है। इसमें राजीव गांधी और महात्मा गांधी की तस्वीर लगवा दी गई है।