फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress will be out of power in Rajasthan, will bring resolution letter for public interest: Satish Poonia

राजस्थान की सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस, जनहित का संकल्प पत्र लाएंगे: सतीश पूनिया

Sat, 19 Aug 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress will be out of power in Rajasthan, will bring resolution letter for public interest: Satish Poonia
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जल्द जारी होगा। राजस्थान के नवनिर्माण के लिए काम करना है। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके भाजपा की सरकार बनानी है। जनता की सुविधा व सहूलियतों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा नेता दो दिवसीय (19-20 अगस्त) दौरे पर शनिवार को काशी आए। देर शाम विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखी, फिर प्रबुद्धजनों से संवाद किया। रविवार को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे, फिर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अक संस्था की तरफ से उन्हें करैक्टर ट्री सम्मान दिया जाएगा। शहर आए सतीश पूनिया ने अमर उजाला संवाददाता से विशेष बात की और कहा कि राजस्थान का चुनाव जनधारणा पर होता है, जो भाजपा के पक्ष में है। वहां सत्ता का विरोध ही नहीं बल्कि जनाक्रोश है। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जो धरातल पर नहीं उतरा है। 19,422 किसानों का कर्ज अभी तक माफ नहीं हुआ। यह चुनाव का प्रभावी मुद्दा है। सर्वाधिक बेरोजगार राजस्थान में हैं। अब तक 19 बार पेपर लीक हो चुका है। बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की गई, लेकिन उसे जमीन पर नहीं उतारा गया। अभी तक 1.5 लाख लोगों को ही भत्ता दिया, जबकि 25 लाख से ऊपर बेरोजगार पंजीकृत हैं। कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में 10.92 लाख केस दर्ज हैं। प्रतिदिन 17 बलात्कार व 7 हत्याएं होती हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। 78 फीसदी लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है। भाजपा जमीनी मुद्दे पर काम करती है। इसी आधार 2023 में राजस्थान का चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटें जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भरोसे का है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तमाम बदलाव हुए हैं। पाताल से अंतरिक्ष तक बदलाव दिख रहा है। कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां बदलाव नहीं हुआ। लोकसभा में राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed