{"_id":"5a1db9364f1c1b8e698bead2","slug":"congress-wil-change-party-structure-after-nikay-chunav-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
congress logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बनारस ही नहीं पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर बदलाव होंगे। अस्सी फीसदी शहर और जिलाअध्यक्ष पूरी तरह से बदल दिए जाएंगे। इसमें वाराणसी सबसे पहले पायदान पर होगा। हालांकि पार्टी संगठन ने अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि 11 दिसंबर को औपचारिक रूप से राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष हो जाएंगे। गुजरात चुनाव के बाद कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिए जाएंगे। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष की निगाहें यहां जमी हुई हैं।
चुनाव के दौरान रामनगर और शहर में पार्टी के कार्यकर्ताओं में विरोध खुलकर सामने आ गया। रामनगर में कांग्रेस की पूर्व चेयरमैन रेखा शर्मा का टिकट काटकर शैलेंद्र पांडेय को दे दिया। नगर निगम का चुनाव बिना किसी रणनीति के लड़ा गया। पार्टी के पास न तो कोई एजेंडा था और न ही कोई रणनीति।
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव के दौरान स्थानीय संगठन में कई फे रबदल किए गए। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष पद पर मणिंद्र मिश्र और कांग्रेस का इलेक्शन एजेंट नौसिखिए व्यक्ति को बना दिया गया। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह बदलाव निकाय चुनाव के पहले ही होना था लेकिन पार्टी ने रिस्क लेना ठीक नहीं समझा।

राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी भाजपा
भाजपा का लोगो
नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची की गड़बडि़यों को लेकर भाजपा राज्य निर्वाचन आयोजन से शिकायत करेगी। काशी क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जिन लोगों की गड़बडि़यों से लोग मतदान नहीं दे पाए। उनकी शिकायत उचित फोरम पर की जाएगी। इसके लिए दोषियों को दंडित कराया जाएगा।
मतदान वाले दिन अधिकतर बूथों पर नाम नहीं होने के कारण कई लोग बगैर मतदान के वापस चले आए। कई लोग बूथों पर अधिकारियों को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखा रहे थे। बावजूद इसके उनका नाम सूची में नहीं था। कई लोगों ने शिकायत की उनके घर जिनकी मौत हो गई उनका नाम है और जो जिंदा हैं उनका नाम नहीं है।
इस बारे में प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पहले की मतदाता सूची से नाम अचानक कैसे हट गया। इस मसले पर डीएम से बात हुई है। आचार संहिता खत्म होने के बाद लखनऊ जाकर निर्वाचन आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे।
उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। इसके लिए जो बीएलओ दोषी होंगे उन्हें दंडित कराया जाएगा। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अपने विधानसभा का डाटा एकत्र कर रहे हैं कि कौन लोग मतदाता सूची में पहले थे और बाद में उनका नाम कट गया। मतदान से वंचित होने वालों की पूरी सूची पार्टी फोरम पर रखूंगा। पार्टी जैसा कहेगी वैसा करूंगा।