फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress State President Ajay kumar Lallu walking in waterlogging in Varanasi after rain  said PM Modi cheated kashi residents on name of Kyoto

वाराणसी में जलभराव से पैदल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, कहा- बारिश ने झूठे विकास की खोली पोल

Thu, 17 Jun 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Jun 2021 10:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बरसात के बाद वाराणसी  की सड़कों का पैदल ही जायजा लिया। जलभराव को देखकर कहा कि अगर वाराणसी में यह आलम है तो प्रदेश के अन्य शहरों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Congress State President Ajay kumar Lallu walking in waterlogging in Varanasi after rain  said PM Modi cheated kashi residents on name of Kyoto
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जलभराव से पैदल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बादलों की मेहरबानी से बृहस्पतिवार को वाराणसी शहर पानी से भर गया। झमाझम बरसात के बाद गली-मोहल्ले और सड़क के साथ घरों तक पानी जाने से लोगों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ी। जलभराव के कारण वाराणसी के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

अजय कुमार लल्लू ने बरसात के बाद शहर की सड़कों का पैदल ही जायजा लिया।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर बनारस  का  आलम है तो प्रदेश के अन्य शहरों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसी सरकार अब उत्तर प्रदेश को नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि क्योटो के नाम पर बनारस  के साथ छलावा हुआ है।
विज्ञापन


 काशी क्योटो तो नहीं बन सकी लेकिन यह जरूर है कि आज बारिश के कारण पूरे शहर की सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। लोग जान जोखिम में डाल कर सड़क पर निकल रहे हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पराड़कर भवन में यूपी कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व व्यापरियो संग बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि  इस सरकार ने छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। कर्ज के बोझ से दबे व्यापारियों ने सबसे अधिक आत्महत्या किया है। सभी प्रकार के छोटे उद्योग पूरी तरह नष्ट हो गया है।  डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस सरकार में मंडियों की व्यवस्था चौपट होने से किसान बदहाल हैं।  किसानों पर तीन काले कानून थोप दिए गए इसलिए किसान आक्रोशित और आंदोलित हैं। सच तो यह है कि भाजपा ने एक भी अपना वादा पूरा नहीं किया। नौजवानों से रोजगार देने के नाम पर छल हुआ।

2022 में भाजपा की विदाई तय

कांग्रेस नेता ने कहा कि धरातल पर कार्य शून्य के बराबर है। कहा कि समाज में भेदभाव और विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई होने से भाजपा सरकार जनता की निगाहों में अपनी साख खो चुकी है। अच्छे दिन की जनता की उम्मीदें टूट गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब बस गिने चुने दिन ही रह गए हैं। 2022 में भाजपा की विदाई तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed