{"_id":"60c0897c4da62143204acd51","slug":"congress-sit-on-protest-in-varanasi-against-deaths-due-to-deaths-of-poisonous-liquor-made-serious-allegations-on-cm-yogi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : जहरीली शराब से मौतों के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : जहरीली शराब से मौतों के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 09 Jun 2021 05:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब के अवैध कारोबार और उसके सेवन से हो रही मौतों के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए यूपी कांग्रेस कमेटी ने पूरे सूबे में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में वाराणसी में महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धरना दिया गया। जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला गया।
विज्ञापन
वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से हो रही मौतों के मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेसी वाराणसी के मैदागिन स्थित टाउनहाल में जुटे। वहां महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व मां कस्तूरबा जी के प्रतिमा के नीचे प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार जहरीली और अवैध शराब से मौतें हो रही है। जिम्मेदार अधिकारियों पर न तो कार्रवाई हो रही और न ही अवैध शराब का कारोबार बंद हो रहा है। अवैध शराब पीने से मौत होने पर गरीबों के परिवार तबाह हो रहे है। परिवारों की कोई देखरेख करने वाला नहीं है।
विज्ञापन
दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि शराब माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जहरीली शराब से हुई मौतों की एक के बाद एक घटनाएं माफिया और सरकार के गठजोड़ की भूमिका पर सवाल खड़े करती है। जहरीली शराब बनाने वालों और बेचने वालों के सिंडिकेट को सरकार का पूरी तरह से संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पूछा कि अगर ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आबकारी विभाग के मंत्री से जवाब तलब क्यों नहीं करते।
विज्ञापन
अलीगढ़ में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से 106 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब तक के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की जहरीली शराब से अपनी जान गंवा चुके पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकार मुआवजा दे।