फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress selling application letter for varanasi body election

निकाय चुनावः बनारस में कांग्रेस की हुई इतनी बुरी हालत, दावेदारों को बेच रही आवेदन

Fri, 20 Oct 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 20 Oct 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
congress selling application letter for varanasi body election
congress logo
चुनावों में लगातार हार के बावजूद भी बनारस में कांग्रेस सीख लेने को तैयार नहीं है। यहां होने वाले निकाय चुनाव के लिए भाजपा, सपा और बसपा मैदान में आ गए हैं पर कांग्रेस ने वार्ड आरक्षण पर आपत्ति जताने की भी जरूरत नहीं समझी। यही नहीं, शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पांच सौ रुपये में आवेदन बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के कुछ नेताओं की मानें तो निकाय चुनाव के लिए पार्टी को वार्डों में प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। इसके उलट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का दावा है कि पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


निवर्तमान नगर निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद थे। मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 70 हजार वोट मिले थे लेकिन इस बार अंतर्कलह के चलते स्थितियां बदली हुई हैं। नेता और कार्यकर्ता पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक कैलाश टंडन, सतीश चौबे के धड़ों में बंटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुछ महीने पहले हाईकमान के निर्देश पर सूबे में जनांदोलन समिति गठित की गई थी। समिति के प्रभारी नियुक्त किए गए। जब इस समिति ने काम करना शुरू किया तो वाराणसी सहित आसपास के जिलों में अरसे से पदाधिकारी इसका विरोध करने लगे। बनारस में इस जनांदोलन समिति और कांग्रेस जनांदोलन ने निकाय चुनाव को लेकर रणनीति भी तय कर ली थी।  

नेताओं को सता रही ओहदे की चिंता, हर कोई लगा जुगाड़ में

congress selling application letter for varanasi body election
कांग्रेस - फोटो : file photo
बनारस में कई नेताओं को अपने ओहदे की चिंता सता रही है। ऊपर से नीचे तक हर नेता जोड़-जुगाड़ में लगा है। किसी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्यता चाहिए तो किसी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता।

कुछ ऐसे नेता भी हैं जो जिला व शहर कमेटी पर कब्जा जमाने की जुगत में हैं तो किसी को जिला व महानगर अध्यक्ष की कुर्सी चाहिए। प्रक्रिया जारी है और 14 नवंबर तक सब कुछ हो जाना है। ऐसे में पार्टी को जिंदा करने के लिए सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की चिंता किसी को नहीं है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने आवेदन पत्र के मसले पर कहा कि उम्मीदवारों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसकी सूचना आलाकमान को भी दे दी गई है।

सपा में एक वार्ड से तीन दावेदार

congress selling application letter for varanasi body election
सपा से पार्षद का टिकट लेने के लिए बुधवार तक 90 वार्डों के लिए करीब 265 दावेदारों ने पार्टी कार्यालय में आवेदन किया है। हर वार्ड से तकरीबन तीन दावेदार हैं। यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं तीन लोगों ने मेयर के लिए आवेदन किया है। बुधवार को आवेदन का आखिरी दिन था लेकिन त्योहारों को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी गई है। 

महानगर और जिला कमेटी इसकी स्क्रीनिंग करने के बाद सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजेगी। वहीं कुछ लोगों ने मेयर की दावेदारी के लिए सीधे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से संपर्क किया है। सूत्रों की मानें तो सपा यादव या व्यापारी वर्ग से किसी दावेदार को मेयर का प्रत्याशी बना सकती है। 

अब तक मेयर पद के लिए एथलीट पूजा यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष प्रियांशु यादव, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता की पत्नी रूपा गुप्ता ने आवेदन किया है। रामनगर पालिका में सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, पूर्व चेयरमैन धर्मेंश्वर सिंह, आलोक गुप्ता, डॉ. मो. कलीम ने चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है।

गंगापुर से पूर्व चेयरमैन विजय यादव ने दावेदारी की है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि त्योहार की वजह से आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

भाजपा : वार्ड प्रभारियों के यहां पहुंचने लगे दावेदार

congress selling application letter for varanasi body election
bjp logo
निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नगर निगम के सभी 90 वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। अब वार्ड प्रभारियों के यहां भी पार्षद पद के दावेदार अपनी पैरवी के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक एक-एक वार्ड से 8 से 10 दावेदार सामने आए हैं। हर कोई टिकट के जुगाड़ में लगा है। 

वार्डों में प्रचार के लिए पोस्टर लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हर कोई अपने को दूसरे से बेहतर बता रहा हैं। निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने कहा कि दिवाली बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा था कि जमीनी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। ऐसे में कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो देने का मन बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed