फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress's three-day padyatra concludes

कांग्रेस की तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन

Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress's three-day padyatra concludes
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा का आयोजन उत्तरी विधानसभा में हुआ। राजर्षि की प्रतिमा से आरंभ होकर यात्रा कचहरी, वरुणा पुल, नदेसर, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया होते हुए कैंट स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसके साथ ही बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की जनविरोधी नीति उजागर हुई है। सरकार नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर रही है। जिस प्रकार से आम जनमानस का समर्थन मिला है इससे यह बात पुख्ता हो गई है कि जनता अब बदलाव चाहती है। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, राघवेंद्र चौबे, पंकज सिंह डब्लू, मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, ऋतु पांडेय, हाजी ओकास, फसाहत हुसैन, ओमप्रकाश ओझा मौजूद रहे। संचालन मनीष चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित दुबे व परवेज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed