{"_id":"6318be67fa6266007824455c","slug":"congress-leaders-performed-rudrabhishek-in-kashi-for-success-of-bharat-jodo-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: यात्रा की सफलता के लिए काशी में कांग्रेस नेताओं ने किया रुद्राभिषेक, यजमान बने पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: यात्रा की सफलता के लिए काशी में कांग्रेस नेताओं ने किया रुद्राभिषेक, यजमान बने पूर्व मंत्री
Wed, 07 Sep 2022 09:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:23 PM IST
सार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए बुधवार को वाराणसी के दारानगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ।
विज्ञापन
महामृत्युंजय मंदिर में नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए बुधवार को दारानगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ। मुख्य यजमान पूर्व मंत्री अजय राय और संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
यह हर भारतवासी के लिए न्याय की हुंकार होगी। राहुल गांधी को महादेव ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें। उन्हें स्वस्थ रखें ताकि वह देश की जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ें। भारत में एकता, अखंडता, सद्भावना के निर्माण के लिए भारत जोड़ो यात्रा आरंभ हुई है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि देश में फैलाई जा रही घृणा पर प्रेम की विजय होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। इस दौरान प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, अनुराधा यादव, चंचल शर्मा, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, अनुभव राय, रोहित दुबे, अनुपम राय, राजेश गुप्ता, किशन यादव, महेश चौबे, विवेक यादव, रमेश शर्मा, संजय भारद्वाज, प्रिंस चौबे, राज जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पढ़ेंः फिल्म शूटिंग के साथ जनसुनवाई: आजमगढ़ सांसद ने सुनी फरियाद, बोले- जनता ने अपना वादा निभाया, अब हमारी बारी