फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP MP dinesh lal yadav nirahua jan sunwai during film shooting in azamgarh

फिल्म शूटिंग के साथ जनसुनवाई: आजमगढ़ सांसद ने सुनी फरियाद, बोले- जनता ने अपना वादा निभाया, अब हमारी बारी

Wed, 07 Sep 2022 05:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 05:38 PM IST
सार

भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने शूटिंग लोकेशन पर ही जन सुनवाई की।

विज्ञापन
BJP MP dinesh lal yadav nirahua jan sunwai during film shooting in azamgarh
आजमगढ़ में जनसुनवाई करते दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को आजमगढ़ के भंवरनाथ मंदिर के समीप फिल्म की शूटिंग के साथ ही जनसुनवाई भी की। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ में शूटिंग के लिए 10 दिन तक रुकेंगे। उन्होंने बताया कि जनता ने अपना वादा निभाया, अब हमारी बारी है, लोगों से किया वादा पूरा करने की। जनपद में किसी भी तरह की समस्या होगी, उसका निदान किया जाएगा।

विज्ञापन


आजमगढ़ सांसद ने कहा कि जनपद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। जो भी कुछ मांगा सब स्वीकार हो गया। जनपद में जल्द ही एयरपोर्ट का काम शुरू हो जाएगा। इसका सीधा फायदा शिक्षा, व्यापार और मेडिकल वर्ग को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आजमगढ़ को रिंग रोड का भी तोहफा दिया है। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी रेलवे लाइन को जोड़ने की प्रकिया शुरू
इसके साथ ही सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि बेलइसा के फ्लाईओवर को डबल कराया जाएगा। इसका बजट स्वीकृत हो गया है। गोरखपुर-वाराणसी रेलवे लाइन को जोड़ने की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही जिले के जर्जर रेलवे स्टेशन को और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में शूटिंग करने से यहां के कलाकारों को भी फायदा मिलेगा। इस दौरान उनके साथ भोजपुरी सिने तारिका आम्रपाली दुबे भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed