{"_id":"66112cdcc93b2eafd806ccba","slug":"congress-leader-randeep-surjewala-case-hearing-will-be-held-on-april-15-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : कांग्रेस नेता सुरजेवाला के प्रकरण में 15 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई, 24 साल पुराना है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : कांग्रेस नेता सुरजेवाला के प्रकरण में 15 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई, 24 साल पुराना है मामला
Sat, 06 Apr 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:37 PM IST
सार
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए अवनीश गौतम की अदालत में शनिवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 15 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 वर्ष पुराने संवासिनी प्रकरण में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी कांग्रेस प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए अवनीश गौतम की अदालत में शनिवार को सुनवाई टल गई। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका सूचीबद्ध न होने से अब 15 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सुरजेवाला के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला देकर बताया कि सुरजेवाला की गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्रभावी है। इस मामले में सुरजेवाला के खिलाफ स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है। सुरजेवाला की तरफ से आरोप से डिस्चार्ज किए जाने का अनुरोध स्थानीय अदालत में किया गया है, जिसके लिए केस डायरी और अन्य अभियोजन प्रपत्र की मांग की गई थी।
विज्ञापन
अदालत में सुरजेवाला के हाजिर नहीं होने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप नहीं बन पा रहा, ऐसे में अदालत ने सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसके खिलाफ सुरजेवाला की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए सुरजेवाला के विरुद्ध अग्रिम सुनवाई पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन