{"_id":"610c2b8b8ebc3ebca81cd4c1","slug":"congress-leader-on-ann-utsav-said-bjp-is-marketing-it-is-fraud-festival-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अजय राय बोले- भाजपा आज अन्न उत्सव से अपनी मार्केटिंग कर रही, यह ढकोसला उत्सव है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अजय राय बोले- भाजपा आज अन्न उत्सव से अपनी मार्केटिंग कर रही, यह ढकोसला उत्सव है
Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
सार
कांग्रेस नेता अजय राय अजय राय ने कहा कि अधिनियम का विरोध करने वाली सरकार अन्न उत्सव मना रही है। अन्न उत्सव के नाम पर कोई अलग कार्य नहीं हुआ। पिछली प्रणाली के तहत ही राशन मिला है। यह कानून कांग्रेस की देन है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि भाजपा गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को खत्म करना चाहती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का संसद में विरोध करने वाली भाजपा आज अन्न उत्सव से अपनी मार्केटिंग कर रही है। यह भाजपा का ढकोसला उत्सव है।
विज्ञापन
अन्न उत्सव के नाम पर कोई अलग कार्य नहीं हुआ। पिछली प्रणाली के तहत ही राशन मिला है। यह कानून कांग्रेस की देन है व जनमानस का अधिकार है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता है। आज भी वही मिला इसमें नई बात क्या है।
विज्ञापन
मार्केटिंग वाली सरकार ने पूरे प्रदेश में जनता का करोड़ों रुपया पानी में बहाकर हर सरकारी गल्ले की दुकानों पर गुब्बारा लगाकर, झोला छपवाकर इवेंट किया। हर जगह भाजपा के लोगों ने वितरण किया। क्या यह वितरण केंद्र भाजपा का कार्यालय है या भाजपा की योजना है।
विज्ञापन
दिल्ली में दुष्कर्म के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
पश्चिमी दिल्ली में नौ वर्षीय नाबालिग दलित बेटी से बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में बनारस में भी आक्रोश दिखा। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। गुरुवार देर शाम कांग्रेस नेताओं ने प्रह्लाद घाट स्थित पंचदेव महादेव मंदिर से रविदास मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग की। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि नौ साल की बच्ची के साथ बर्बरता कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न है। पूरी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परिजनों को न्याय दिलाने तक अड़े रहेंगे। कैंडल मार्च का संयोजन अनुपम राय ने किया।