फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Avinash Pandey said BJP misleading public with politics of events in varanasi

Varanasi: कांग्रेस नेता अविनाश पांडेय का भाजपा पर तंज, बोले- इवेंट की राजनीति से जनता को भटका रही पार्टी

Sun, 21 Jan 2024 11:42 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि आगामी 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव स्वतंत्र भारत में अब तक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है।

विज्ञापन
Congress leader Avinash Pandey said BJP misleading public with politics of events in varanasi
धर्म संघ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर संवाद करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। इस समय भाजपा इवेंट की राजनीति से जनता को भटका रही है। वे शनिवार को धर्मसंघ दुर्गाकुंड में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज जोन की संवाद कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय महासचिव ने दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती देखी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के सप्तऋषि आरती में शामिल हुए। संवाद में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन उत्तर प्रदेश में होगा। इसकी तैयारी सभी को करनी है। बूथ-ब्लॉक, पंचायत स्तर तक संगठन का पुनर्गठन होगा। आगामी 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव स्वतंत्र भारत में अब तक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर सरकार के पिछले 10 वर्षों की कहानी लिखी जाए तो वह अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म होगी। अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है, न्याय का हक मांग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी राजेश तिवारी ने अपने विचार रखे। सांसद प्रमोद तिवारी, राजेश मिश्रा ने धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यशाला में वाराणसी, अमेठी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, चंदौली, कौशाम्बी, गाजीपुर के जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed