फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress leader ajay rai attack on bjp government on innaugrats regional office of bjp in varanasi

भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय: कांग्रेस नेता बोले- हाईटेक कार्यालय बनाना नोटबंदी त्रासदी की असली उपलब्धियां

Mon, 01 Mar 2021 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
congress leader ajay rai attack on bjp government on innaugrats regional office of bjp in varanasi
ajay rai - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने वाराणसी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय को लेकर सरकार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के 700 हाईटेक और हाई इन्वेस्टमेंट कार्यालय जनता के लिए त्रासदी रही नोटबंदी की असली उपलब्धिया हैं।

विज्ञापन


अजय राय ने एक कहा कि केंद्रीय भाजपा कार्यालय से लेकर, काशी सहित 700 नगरों में नोटबंदी के ही दौर में 700 भूखंडो का क्रय और उन पर आलीशान पार्टी दफ्तरों का निर्माण हुआ है। यह नोटबंदी एवं जीएसटी से कोविड तक मार सहने वाले आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने जैसा है।
विज्ञापन


यह राजनीतिक जीवन के आदर्श उस गांधी की परंपरा का ही देश है, जिन्होंने एक धोती में तीन लोगों के जीने की हकीकत देखने के बाद पूरे वस्त्र पहनना छोड़ दिया था। जनता की सेवा का सच्चा दंभ रखने वाला कोई भी राजनीतिक दल भला आम जनजीवन के मुकाबले पार्टी दफ्तरों के ऐसे भव्य निर्माणों का संजाल कैसे बुन सकता है। यह विडंबना ही है कि नोटबंदी से पेट्रोमूल्यों की लूट तक आम आदमी आहत है, तो इन निर्माणों पर दलीय नेतृत्व गौरव प्रकट करते हुए कहता है कि इससे कार्यकर्ताओं का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed