फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress farmers justice movement only against Hindu society and culture said Swami Jitendranand 

वाराणसी: कांग्रेस का किसान न्याय आंदोलन सिर्फ हिंदू समाज और संस्कृति के खिलाफ- स्वामी जितेंद्रानंद

Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने किसान न्याय रैली को संबोधित किया था। साथ ही बाबा विश्वनाथ का पूजन किया और मां अन्नपूर्णा के दरबार में तिलक भी लगाया था।

विज्ञापन
Congress farmers justice movement only against Hindu society and culture said Swami Jitendranand 
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय संत समिति के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कांग्रेस के किसान न्याय यात्रा आंदोलन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलनकारियों की मंशा सिर्फ और सिर्फ विराट हिंदू समाज के संस्कृति, संस्कार और धर्म के विरोध की है। किसान आंदोलनकारियों की भेष में ईसाई मिशनरियों के एजेंट, आईएसआई के एजेंट और इसके पीछे पूरा पाकिस्तान खड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर हिंदू विरोधी ताकतों के रूप में ये सारे आतंकवादी दस्ते इनके साथ खड़े हैं। यह तथाकथित खालिस्तानियों का आंदोलन है।

प्रियंका ने बाबा विश्वनाथ और मां कुष्मांडा के दर्शन किए
किसान न्याय यात्रा के लिए बनारस पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बाबा विश्वनाथ का पूजन किया और मां अन्नपूर्णा के दरबार में तिलक भी लगाया था। उसके बाद प्रियंका गांधी ने दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा के दरबार दर्शन-पूजन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की कामना की। मां के दरबार में माथा टेक प्रियंका ने फूलों की माला मां को अर्पित की और परिक्रमा भी लगाया।

विज्ञापन

रैली में भाजपा सरकार पर साधा था निशाना

वाराणसी के रोहनिया के जगतपुर इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेस की किसान न्याय रैली में पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां दुर्गा के मंत्रों से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश में सोनभद्र से लेकर लखीमपुर खीरी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब हम तक डटे रहेंगे। उन्होंने कहा, सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। देश नष्ट हो रहा है। बात अब चुनाव की नहीं है, देश को बचाने की है।

'आपके दरवाजे पर क्या विकास पहुंचा'

उन्होंने कहा, अपने अंतर्मन में झांकिए और खुद से सवाल पूछिए कि क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया? अगर जवाब नहीं है तो सरकार बदलिए। आपको आतंकवादी, आंदोलनजीवी और उपद्रवी कहने वालों को न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि 300 दिन के आंदोलन में 600 किसानों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed