फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress and SP are the only rallying parties: Swati Singh

केवल रैली करने वाली पार्टी है कांग्रेस और सपा : स्वाति सिंह

Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP are the only rallying parties: Swati Singh
कांग्रेस और सपा केवल रैली करने वाली पार्टी है। चुनाव नजदीक देखकर ये लोग रैली कर रहे हैं। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह ने शनिवार को यह बातें कहीं। सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी पहुंचीं मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा केवल काम करना जानती है। जनता की सेवा अपना धर्म समझती है।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की न्याय रैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगला रहे हैं। भाजपा और दूसरी पार्टियों में यही अंतर है। विपक्षी पार्टियां चुनाव देखकर रैली करती हैं। लखीमपुर खीरी मामले में सपा और कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर उन्होंने कहा कि यदि किसान संतुष्ट नहीं होते तो लखनऊ की सम्मान रैली में इतने लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने नहीं आते। इससे पता लगता है किसान भाजपा से दुखी नहीं, संतुष्ट है।
विज्ञापन

सेवा करने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित
वाराणसी। सेव डेज फाउंडेशन ने शनिवार को दूसरा स्थापना दिवस रथयात्रा स्थित होटल में मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि महिला कल्याण विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह रहीं। संस्था ने सेवा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि सेवन डेज फाउंडेशन माहवारी के प्रति समाज की सोच बदलने के साथ आर्गेनिक सेनेटरी पैड बनाकर किशोरियों व महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ रहा है। यह सराहनीय कार्य है। संस्था की कोमल गुप्ता, अंबरीष सिंह भोला, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, केशव जालान, विनीत सिंह, ममता, बीना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed