{"_id":"6ada7028fa06ba8b1e0c4f5f","slug":"conflict-between-patients-and-staff-at-the-district-hospital-over-unavailability-of-x-ray-films-varanasi-news-c-20-vns1056-1590140-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म न मिलने पर मरीजों-कर्मचारियों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म न मिलने पर मरीजों-कर्मचारियों में नोकझोंक
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक्सरे कराने के बाद फिल्म न मिलने से नाराज मरीजों, तीमारदारों के बीच नोकझोंक हो गई। ऐसे मरीज जिनके पास साधारण फोन था, उनको भी जांच कराने के बाद फिल्म नहीं मिल रही थी। इस वजह से डॉक्टर को दिखाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे कराने वाले मरीजों को इन दिनों एक्सरे फिल्म नहीं दी जा रही है। इससे मरीज परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को पांडेयपुर निवासी विवेक कुमार ने इस पर आपत्ति जताते हुए सभी को फिल्म देने की व्यवस्था को लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो गंभीर मरीज इंडोर में हैं सिर्फ उन्हें ही एक्सरे फिल्म दी जाती है। इस तरह की व्यवस्था से डॉक्टर को दिखाना मुश्किल हो रहा है। अर्दली बाजार की रुचिका का कहना था कि अस्पताल में उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट नहीं मिली। मोबाइल फोन से फोटो लिया लेकिन फिल्म नहीं मिली। मरीजों ने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक्सरे फिल्म का कम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला अस्पताल में एक्सरे कराने वाले मरीजों को क्यो फिल्म नहीं दी जा रही है। इस बारे में सीएमएस से बातचीत कर कारणों की जानकारी मांगी जाएगी। इस बात की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी कि मरीजों को कोई असुविधा न हो। -डॉ.एनपी सिंह, सीएमओ