{"_id":"5e9057e78ebc3e7743465a19","slug":"computer-and-laptop-stolen-including-two-lakh-cash-from-customer-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी समेत कम्प्यूटर व लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी समेत कम्प्यूटर व लैपटॉप चोरी
Fri, 10 Apr 2020 04:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के शक्तिनगर इलाके के बस स्टैंड मार्केट में स्थित बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का छत तोड़ चोरों ने नकदी सहित दो कम्प्यूटर, एक लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एटीएम में भी तोड़फोड़ की लेकिन कैश बाक्स तक नहीं पहुंच पाए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बस स्टैंड बाजार में शिवशंकर गुप्ता ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। इसी सेंटर पर हिटैची कंपनी का एटीएम भी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिवशंकर ने बताया है कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब सेवा केंद्र व एटीएम बंद कर वह घर चले गए। शुक्रवार सुबह किसी ने फोन कर बताया कि चोरी हो गई है। सूचना पर पहुंचा तो पता चला कि चोर छत तोड़ पटिया हटाकर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन
चोर काउंटर में मौजूद कैश के साथ कार्यालय में लगे दो कम्प्यूटर, टेबल पर पड़ा लैपटॉप, सीसीटीवी से संबंधित उपकरणों के साथ कुछ अन्य सामान लेकर चले गए हैं। इस दौरान चोरों ने एटीएम में मौजूद कैश बाक्स को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। एटीएम को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन
सूचना पर शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ संचालक से कैश संबंधित विवरण हासिल किया। जानकारी पर सीओ पिपरी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना था कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।