{"_id":"6af4c9d233f0723f160b1809","slug":"completing-30-of-the-syllabus-before-the-board-examinations-is-a-challenge-varanasi-news-c-189-1-chl1002-157523-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बोर्ड परीक्षा से पहले 30% पाठ्यक्रम पूरा कराना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बोर्ड परीक्षा से पहले 30% पाठ्यक्रम पूरा कराना चुनौती
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नजदीक आने के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी करीब 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा होना बाकी है।
ऐसे में शिक्षकों के सामने फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने की चुनौती है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पहले कोर्स पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए विद्यालयों में पढ़ाई की गति बढ़ा दी गई है। शिक्षकों को बचे हुए पाठ्यक्रम को निर्धारित समय में पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति कराने की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के माध्यम से अभ्यास कराने की योजना है, ताकि विद्यार्थी परीक्षा के पैटर्न से परिचित हो सकें। विद्यालयों में कमजोर विषयों और कठिन अध्यायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वहीं, विद्यार्थियों को घर पर समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करने की सलाह भी दी जा रही है। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ दोहराव के लिए पर्याप्त समय देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके लिए विद्यालयों में पढ़ाई की गति बढ़ाई गई है और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर भी जोर दिया जा रहा है।