{"_id":"6af834b1fac743713f0c0883","slug":"complaints-regarding-broken-or-non-functional-lights-on-bhu-campus-can-be-made-via-an-namaste-bhu-app-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में अंधेरी सड़कों से मिलेगा निजात: बंद स्ट्रीट लाइटों की मोबाइल से करें शिकायत, इस एप से जुड़ा नया फीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में अंधेरी सड़कों से मिलेगा निजात: बंद स्ट्रीट लाइटों की मोबाइल से करें शिकायत, इस एप से जुड़ा नया फीचर
Sat, 14 Nov 2026 03:45 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:45 PM IST
सार
बीएचयू कैंपस में खराब या बंद लाइटों की शिकायतें नमस्ते बीएचयू मोबाइल एप पर होंगी। इसके लिए एप से नया फीचर जुड़ गया है। एप पर प्राप्त शिकायतों की संबंधित विभाग की ओर से नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X (@bhupro)
विस्तार
नमस्ते बीएचयू मोबाइल एप पर ‘स्ट्रीट लाइट कंप्लेट’ नाम का नया फीचर शुरू किया गया है। इससे परिसर की खराब या बंद स्ट्रीट लाइटों से संबंधित शिकायत सीधे मोबाइल फोन से दर्ज की जा सकेगी। इस फीचर में नई शिकायतों के लिए ‘रिपोर्ट’ और पहले से दर्ज की गई शिकायतों की स्थिति जानने के लिए ‘माय कंप्लेट’ के दो विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपयोगकर्ता को बॉक्स में दिए गए कैमरा आइकन पर टैप कर बिजली के खंभे पर अंकित नंबर की तस्वीर लेनी होगी। अगर खंभे पर नंबर अंकित नहीं है तो सड़क की ओर से पूरी तस्वीर लेनी होगी। इसके बाद नीचे दिए गए लैंडमार्क बॉक्स में अधिकतम 300 अक्षरों में आसपास की किसी प्रचलित जगह या पते का विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
प्राप्त शिकायतों की संबंधित विभाग की ओर से नियमित समीक्षा की जाएगी। संबद्ध अभियंताओं के माध्यम से उनके जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। नमस्ते बीएचयू ऐप पर हाल ही में गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
