फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaints of bad eyesight, headache and irritability due to mobile habit

मोबाइल की आदत से आंखों पर पड़ रहा बुरा असर,  सिरदर्द और चिड़चिड़ेपन की हो रही शिकायत

Thu, 06 May 2021 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Complaints of bad eyesight, headache and irritability due to mobile habit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर शहर में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू की वजह से लोग अपने-अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान देखा गया कि अधिकांश युवा पूरे दिन  मोबाइल का उपयोग करने में लगे हैं। जिसकी वजह से उनकी आंखों में जलन, मानसिक तनाव और भारीपन महसूस कर रहे हैं। इनमे कई युवा ऐसे हैं जिन्हें सिरदर्द और व्यवहार ने चिड़चिड़ापन जैसी शिकायत हो रही है। इधर बीच चिकित्सकों के पास ऐसे कई मामले मरीज आ रहे हैं जिनमें मोबाइल का उपयोग करने से समस्या आ रही है। चिकित्सक उन्हें मोबाइल का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


घर पर समय बिता रहे सभी आयु वर्ग के लोग इस दौरान मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर अपना ज्यादा समय बिताना पसंद कर रहे हैं। जिनमें ज्यादातर युवा सोशल मीडिया और मोबाइल गेम खेलने में मशगूल हैं। इस प्रकार की आदत उन्हें भारी पड़ सकती है। जिससे उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह आदत उन्हें मानसिक तनाव का भी शिकार भी बना सकती है। आंखों में सूजन, पानी आना और तेज सर दर्द के साथ उन्हें एंजाइटी जैसी बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सक युवाओं को ऐसी आदत कम करने के साथ ज्यादा समय क़िताबों के साथ बिताने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही घर के अन्य सदस्यों संग कैरम, लूडो, चेस और पर्याप्त स्थान होने पर बैटमिंटन आदि खेलकर समय बिताने की बात कह रहे हैं। जिससे मानसिक तनाव खत्म होने के साथ भी आंखे भी स्वस्थ रहेंगी।
विज्ञापन

ऐसा करने पर आंखों पर पड़ता है दुष्प्रभाव 

- ऑंख से पानी आने की समस्या

- सुबह आंख कीचड़ से भर आना

- आंखों ने जलन और तेज सिरदर्द

- मानसिक तनाव आदि की समस्या

- दूर या नजदीक की चीजें धुंधली दिखाई देना


इस प्रकार करें अपने आंखों का देखभाल 

- हरी सब्जियों और विटामिन युक्त फलों का सेवन करें

- आंखों को दिन में कम से कम दो से तीन बार ठंडे पानी से धोएं

- मोबाइल, टेलीविजन आदि का उपयोग कम से कम करें।

- यही कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं तो अपनी पलोकों को समय समय पर झपकते रहें।

- आंखों को आराम देने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे सोने का प्रयास करें।

आंशिक कर्फ्यू के कारण घर पर ही हूँ। जिसकी वजह से ज्यादातर काम मोबाइल के माध्यम से करना पड़ रहा है। ज्यादा समय मोबाइल की स्क्रीन पर देखने से आँखे भारी हो जाती थीं और जलन भी होने लगती थी। डॉ. के सलाह पर चश्मा लगाना पड़ा। उन्होंने मोबाइल का कम उपयोग करने को कहा है। - अनुपमा सिंह, कैंट

 बंदी की वजह से कम कम आ रहे हैं और टाइम पास करने के लिए सोशल साइट्स पर ज्यादा समय बिता रहे थे। जिसके कारण आंख से पानी और सिर में दर्द की शिकायत होने लगी, डॉ. से सलाह ली है। उन्होंने मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग कुछ दिन न करने और आंखों को ज्यादा आराम देने को कहा है।- संतोष गुप्ता, टकटकपुर

कोरोना काल में घर पर समय बिता रहे लोगों को मोबाइल, टेलीविजन का उपयोग कम करना चाहिए। खासकर बच्चों को इससे दूर रखें। इससे आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।-  डॉ. एमके सिंह, बीएचयू नेत्र रोग विशेषज्ञ

मोबाइल फोन का लगातार उपयोग करने से आंखे ही नही बल्कि मस्तिष्क भी प्रभावित होता है। यह आंखों पर बुरा असर डालता है। काम ना हो तो इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। इधर बीच मोबाइल प्रयोग करने से सिरदर्द, आंखों में जलन और मानसिक तनाव से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। -  डॉ. अनुराग टंडन, नेत्र विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed