{"_id":"5f36cffc8ebc3e3d152a8fdd","slug":"complaint-with-police-against-bjp-leader-sambit-patra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस से शिकायत, अमर्यादित, जातिगत एवं धार्मिक टिप्पणी का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस से शिकायत, अमर्यादित, जातिगत एवं धार्मिक टिप्पणी का आरोप
Fri, 14 Aug 2020 11:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
संबित पात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक कांग्रेस के गाजीपुर के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कोतवाली गाजीपुर में तहरीर दी है। जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान प्रवक्ता राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
एक चैनल के कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो वक्तव्य जारी किया वह राजनैतिक शुचिता एवं मर्यादाओं को लांघने वाला था। भाजपा प्रवक्ता ने राजीव त्यागी को इंगित करते हुए उन पर अमर्यादित, जातिगत एवं धार्मिक टिप्पणी की। संबित के बयान टीका लगाने से कोई असली हिंदू नहीं हो जाता। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में रोष है। युवा कांग्रेस संबित की गिरफ्तारी की मांग करती है।
विज्ञापन