फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaint filed against Congress leader Rahul Gandhi, court took this decision after hearing

Varanasi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल, अदालत ने सुनवाई के बाद लिया ये फैसला

Wed, 15 Mar 2023 08:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Mar 2023 08:23 AM IST
सार

भाजपा काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने परिवाद दाखिल किया है। परिवादी की तरफ से अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, आनंद कुमार पाठक और दीपक वर्मा ने अदालत में पक्ष रखा।

विज्ञापन
Complaint filed against Congress leader Rahul Gandhi, court took this decision after hearing
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड में भारतीय लोकतंत्र को लेकर बयान देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को परिवाद दाखिल किया गया है। एसीजेएम प्रथम व एमपी-एमएलए काेर्ट के प्रभारी उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत ने सुनवाई के बाद पत्रावली को आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन

भाजपा काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने परिवाद दाखिल किया है। परिवादी की तरफ से अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, आनंद कुमार पाठक और दीपक वर्मा ने अदालत में पक्ष रखा। अधिवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के जज बिजनेस स्कूल में भारतीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ बयान दिया है। ऐसा करके उन्होंने आपराधिक कृत्य किया है। संज्ञेय अपराध का संज्ञान लेकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिए जाने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed