फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Compensation for the farmer will now Satyagraha

अब मुआवजे के लिए सत्याग्रह करेंगे किसान

Tue, 19 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Compensation for the farmer will now Satyagraha
हृदयपुर में हुई किसानों की महापंचायत।
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के नए सर्किल रेट पर मुआवजे को लेकर किसान अब सत्याग्रह का सहारा लेंगेे। सोमवार को हृदयपुर में हुई महापंचायत में निर्णय लिया गया कि किसान अब धरना-प्रदर्शन के बजाय सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे। अपनी मांगें मनवाने के लिए किसान अहमदपुर और हृदयपुर में निर्माणाधीन रिंग रोड पर दिन-रात शांतिपूर्ण ढंग से बैठेंगे। हालांकि किसानों ने साफ किया है कि 19 गांवों में काम शुरू न होने पाए, इसके लिए उनकी निगरानी चौकियां और रात में गश्त करने की योजना जारी रहेगी।
विज्ञापन


महापंचायत में 19 गांवों के किसान शामिल हुए। पिछले दिनों जिलाधिकारी से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया था कि जिन सात गांवों में मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो गई है, वहां काम शुरू हो और किसान उसमें बाधा न पहुंचाएं। साथ ही जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर किसानों की मांगों से अवगत कराने व दिशानिर्देश प्राप्त करने की बात कही थी। किसान इसके लिए तैयार भी हो गए। इसी के तहत किसानों ने  फिलहाल धरना-प्रदर्शन नहीं करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


महापंचायत में विजय शंकर पांडे, महेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र पटेल, हीरालाल मौर्या, कांता मौर्या, मंशा मौर्या, बेबी यादव, रानी देवी, कलावती देवी, कलावती, उर्मिला, शकुंतला, पन्ना लाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे। इसमें अहमदपुर, हसनपुर, हृदयपुर, सिंहपुर, फरीदपुर, धनहापुर, कानूडीह सहित अन्य गांवों के लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed